हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस को आया फोन

पुलिस ने बताया कि धमकी मिलते ही हाईकोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को किसी ने फोन पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी। धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई और हाईकोर्ट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया गया। धमकी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और स्वात की टीम मौके पर पहुंच गई है।

high court

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस को फोन पर किसी अज्ञात शख्स ने हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी मिलते ही हाईकोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शुरुआत में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि यह एक फर्जी कॉल हो, लेकिन हम हर तरह से अलर्ट हैं।

आपको बता दें कि 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। समारोह से पहले ही खुफिया ब्यूरो ने एक अलर्ट जारी किया था कि स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी दिल्ली में कोई खतरनाक साजिश रच सकते हैं। इसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ऐसी किसी भी सूचना को हल्के में नहीं ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+