दिल्ली में इन दो जगहों पर बंद हो सकते हैं छत पर बने कैफे, दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
खान मार्केट और कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट को बंद करने की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को नई दिल्ली महानगर निगम (NDMC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में इन दो जगहों पर छत पर बने रेस्टोरेंट को सुरक्षा आधार पर बंद करने की मांग की गई है।
नई दिल्ली। खान मार्केट और कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट को बंद करने की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को नई दिल्ली महानगर निगम (NDMC) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में इन दो जगहों पर छत पर बने रेस्टोरेंट को सुरक्षा आधार पर बंद करने की मांग की गई है।

याचिका मंजीत सिंह नाम के शख्स ने डाली है। इसमें कहा गया है कि इन जगहों पर रेस्टोरेंट में आने-जाने का रास्ता काफी संकरा होता है, जिससे किसी भी आपदा के वक्त लोगों को बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा खान मार्केट की गलियों फायर ब्रिगेड के पहुंचने और लोगों को बचाने के लिए बहुत संकीर्ण हैं।
मंजीत ने अपनी याचिका में ये भी कहा है कि इन रेस्टोरेंट्स में फायर विभाग का एनओसी भी नहीं है। वहीं छतों पर मौजूद रेस्टोरेंट जगह के अनुसार ज्यादा लोगों को बैठा रहे हैं। वहां लाइसेंस के नियमों का उल्लंघन कर शराब भी परोसी जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए नई दिल्ली महानगर निगम, दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी और डीडीए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले पर अगली सुनवाई 25 अप्रैल, 2018 को होगी।
ये भी पढ़ें: सलमान के कमेंट से भड़के दलित, 'टाइगर जिंदा है' के फाड़े पोस्टर












Click it and Unblock the Notifications