दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर मोइन कुरैशी को भेजा नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मीट निर्यातक मोइन कुरैशी की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मोइन को नोटिस देकर जवाब मांगा है। मोइन की जमानत रद्द करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने याचिका दायर की है। मालूम हो कि अरबपति कुरैशी पर हवाला कारोबार के जरिए दुबई, लंदन और यूरोप के अन्य शहरों में अवैध तरीके से मोटी रकम भेजने का आरोप है। ईडी ने कुरैशी के साथ कुछ जेवर और संदिग्ध ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज भी सीज किए हैं। इसी के साथ ईडी ने सीज किए गए दस्तावेजों से संबंधित ट्रांजेक्शन डिटेल्स की विस्तृत जानकारी कई देशों से मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications