Amazon पर बिक रहा पाकिस्तानी 'रूह अफजा' को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया बैन
Amazon, अमेजन पर 'रूह अफजा' के नाम से बेचे जा रहे पाकिस्तानी शर्बत पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। 'रूह अफजा' ब्रांड भारत में हमदर्द कंपनी के स्वामित्व वाला ब्रांड है। लेकिन कई खुदर विक्रेताओं द्वारा इस ई कॉमर्स साइट पर पाकिस्तानी 'रूह अफजा' की बिक्री की जा रही थी। दिल्ली हाईकोर्ट का ये फैसला हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा की गई एक शिकायत के बाद आया है।

हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया था कि पाकिस्तान में निर्मित शर्बत भारत में कंपनी के समान ब्रांड नाम से बेचा जा रहा है।जिसके बाद इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हमदर्द के पक्ष में फैसला सुनाया। कंपनी इस ब्रांड नाम के तहत सालाना 200 करोड़ रुपये से अधिक के कई उत्पाद बेचती है।
हमदर्द ने अपनी शिकायत में कहा कि, ने दावा किया कि गोल्डन लीफ नाम की एक कंपनी अमेज़न इंडिया पर 'रूह अफज़ा' चिह्न के तहत अपने उत्पाद बेच रही थी। सभी अवसरों पर उत्पाद का निर्माण हमदर्द लैबोरेटरीज (वक्फ) पाकिस्तान द्वारा किए जाने का दावा किया गया था।
हाईकोर्ट की जज प्रतिभा सिंह ने कहा कि, यदि वादी (हमदर्द) के 'रूह अफजा' चिह्न का उल्लंघन करने वाली कोई अन्य मामला पाया जाता है। इसे अमेजन इंडिया के संज्ञान में लाया जाएगा और इसे सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) कानून के अनुसार हटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications