भूख हड़ताल के चलते बिगड़ी सत्येंद्र जैन की तबियत, अस्पताल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली। एलजी अनिल बैजल के आवास पर अरविंद केजरीवाल के साथ भूख हड़ताल कर रहे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रविवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पिछले सात दिनों से एलजी अनिल बैजल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजनिवास में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अनशन पर बैठे हुए थे।

बताया जा रहा है कि उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें, अनशन के कारण उनका वजन करीब 4 किलोग्राम कम हो गया है। चिंता की बात यह है कि कीटोन लेवल बढ़ता जा रहा है और शुगर लेवल कम हो रहा है। शुक्रवार को जैन के वजन बढ़ने की खबर आ रही थी, जिसके बाद मंत्री ने खुद अपनी जांच की रिपोर्ट शेयर की।
पिछले सात दिनों से आईएएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपने मंत्रिमंडल सहयोगी सत्येंद्र जैन और गोपाल राय के साथ धरना दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications