स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, हालत में हो रहा सुधार

नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा, जहां अब उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है। सतेंद्र जैन के कार्यालय के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

Recommended Video

    Corona In Delhi : Delhi Health Minister Satyendra Jain को दी Plasma Therapy | वनइंडिया हिंदी
    delhi

    दरअसल 17 जून का सतेंद्र जैन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था। डॉक्टर के मुताबिक सामान्य रूप से ये स्तर 95 के करीब होता है, लेकिन सतेंद्र जैन का ऑक्सीजन लेवल 85 तक आ गया था। इसके साथ ही उनको निमोनिया होने की भी पुष्टि हुई है। जिस वजह से शुक्रवार को उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

    फिलहाल अब उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है। जिससे अब उनको बुखार नहीं आ रहा है। वहीं उनके शरीर में ऑक्सीजन का भी स्तर सही बना हुआ है। डॉक्टरों की टीम अगले 24 घंटे तक आईसीयू में उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगी। वहीं दिल्ली के हालात को देखते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को स्वास्थ्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

    दिल्ली में 50 हजार से ज्यादा मामले
    शुक्रवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 14516 नए केस मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 395048 हो गई। वहीं, एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के कारण 375 लोगों की जान गई है। जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 12948 हो गया। देश में अब तक कोरोना वायरस के 213831 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में 53,116 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 2,035 लोगों की मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+