दिल्ली हवाला केस: दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था पकड़ा गया चीनी नागरिक
नई दिल्ली: हवाला कारोबार में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग से पूछताछ जारी है। इस बीच जांच एजेंसियों ने उसको लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसके मुताबिक वो धर्म गुरु दलाई लामा की जानकारी जुटा रहा था। इसके लिए वो दिल्ली में कई लामाओं के संपर्क में था। साथ ही जानकारी के लिए मोटी रकम भी खर्च कर रहा था। इसके अलावा उसने भारत में एक हजार करोड़ से ज्यादा का हवाला कारोबार किया है।
Recommended Video

दरअसल दलाई लामा बौद्ध धर्म के सर्वोच्च गुरु हैं। चीन ने तिब्बत पर जबरन कब्जा कर लिया, जिस वजह से भारत ने उनको राजनीतिक शरण दे रखी है। चीन हमेशा से दलाई लामा की गतिविधियों पर नजर रखे रहता है। इस बार चीनी नागरिक चार्ली पेंग दिल्ली में मौजूद लामाओं के जरिए दलाई लामा और उनके सहयोगियों से जुड़ी जानकारी निकाल रहा था। इसके लिए उसने कुछ लोगों को पैसे भी दिए थे। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए वो वी चैट नाम के चीनी ऐप का इस्तेमाल बातचीत में करता था।
चार्ली ने पूछताछ में बताया कि वो 2014 में पहली बार भारत आया था। इसके बाद उसने दिल्ली में नूडल्स का कारोबार शुरू किया। यहीं से वो हवाला कारोबार के रास्ते पर चला गया। 2018 में जासूसी के मामले में वो गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में छूट गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स के अनुसार चार्ली के 40 बैंक खाते हैं। 8-10 बैंक खातों को वो फर्जी चीनी कंपनियों के नाम से चला रहा था। चार्ली ने करीब 1000 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है। इसमें बैंक कर्मचारियों की मदद की बात भी सामने आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications