17 मई के बाद दिल्ली में Odd-Even के तर्ज पर खुल सकते हैं शॉपिंग मॉल,मेट्रो और बस चलाने की भी इजाजत

दिल्ली में Odd-Even के तर्ज पर खुल सकते हैं मॉल, मेट्रो और बस चलाने की इजाजत

नई दिल्ली। 17 मई को लॉकडाउन का तीसरा फेज खत्म हो रहा है। वहीं 18 मई से लॉकडाउन के चौथे फेज की शुरुआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन 4 नए रूप-रंग का होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन 4 में लोगों को कई छूटे मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने इस संबंध में 15 मई तक राज्यों से राय मांगी है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को 17 मई के बाद बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और मॉल्स, बसें, मेट्रो, टैक्सी सर्विसेज खोलने को लेकर सुझाव दिया है।

Recommended Video

    Kejriwal Govt. का Modi Govt. को सुझाव,Odd-Even की तर्ज पर खोले जाएं Shopping Mall | वनइंडिया हिंदी

    Odd-Even फॉर्मूला पर शॉपिंग मॉल्स, बाजार खोलने का सुझाव

    Odd-Even फॉर्मूला पर शॉपिंग मॉल्स, बाजार खोलने का सुझाव

    दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को लॉकडाउन 4 में छूट देने को लेकर सुझाव दिया है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने 17 मई के बाद मार्केट, दुकानें और शॉपिंग मॉल को ऑड-ईवन फॉर्मूला पर खोलने का सुझाव दिया है। दिल्ली सरकार के इस सुझाव के मुताबिक दिन के हिसाब से बाजार और शॉपिंग मॉल्स में आधी दुकानें खुलेंगी और ाधी बंद रहेंगे, जिससे भीड़ को नियंत्रित और सोशल डिस्टेंसिंग को लागू किया जा सकता है।

     शुरू हो सकती है मेट्रो और बस सर्विस

    शुरू हो सकती है मेट्रो और बस सर्विस

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा कि दिल्ली की जनता से सुझाव मांगे गए, जिसमें लोगों ने बसें और मेट्रो शुरू करने की मांग की है। दिल्ली सरकार ने केंद्र को सुझावों की सूची सौंपी है। इस सूची में उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए बस, मेट्रो, ऑटो और टैक्सी चलाने की इजाजत मांगी है। वहीं सरकार ने दिल्ली में निर्माण के कार्यों को शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा गया है कि मजदूरों को शहर के अंदर आने-जाने की छूट दी जाए।

     कन्टेनमेंट जोन में सब बंद

    कन्टेनमेंट जोन में सब बंद

    दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अपने सुझावों की लिस्ट में केजरीवाल सरकार ने साफ किया है कि कन्टेनमेंट जोन को पूरी तरह से सील रखा जाएदा। उन जोन में किसी तरह की ऐक्टिविटी शुरू नही ंकी जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैल रहे हैं। राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 8,470 को पार कर गई है। वहीं दिल्ली में रेड जोन की संख्या भी बढ़ी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+