दिल्ली का आला अधिकारी दोस्त की बेटी से महीनों करता रहा रेप, पत्नी ने भी दिया साथ, क्या है पूरा मामला
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ आला अधिकारी के खिलाफ अपने दोस्त की नाबालिग 17 साल की बेटी से रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी पर आरोप है कि उसने अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी से बुराड़ी स्थित अपने घर में महीनों तक रेप किया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी अधिकारी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया है। पुलिस के मुताबिक जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो अधिकारी की पत्नी ने उसे धमकाया और गर्भपात कराया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपी अधिकारी और उसकी पत्नी को सोमवार (21 अगस्त) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की मौत के बाद उनकी नाबालिग बेटी को अधिकारी अपने घर ले गया था कि वह उसका देखभाल करेगा।
पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने आरोपी अधिकारी को नौकरी से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि रेप अभियुक्त महिला और बाल विकास विभाग में उप-निदेशक के पद पर कार्यरत था।
3 साल पुराना है मामला, कई महीनों तक लगातार हुआ रेप
दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये मामला तीन साल पुराना है। लेकिन मामले का खुलासा पिछले हफ्ते हुआ, जब लड़की को अस्पताल में भर्ती किया गया था। काउंसलिंग के बाद लड़की ने डॉक्टरों से बताया कि वह लंबे समय से उत्पीड़न झेल रही थी।
पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार का आरोपी के परिवार से जान-पहचना एक स्थानीय चर्च में हुई थी। पीड़िता के पिता भी सरकारी अधिकारी थे, जिनकी साल 2020 में मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद पीड़िता अपनी मां की सहमति से उस परिवार के घर रहने गई थी।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि लड़की अधिकारी के घर गार्डियनशिप में अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 तक रही। इस दौरान लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया। लड़के ने दावा किया कि उसके साथ लगातार रेप किया गया है।
पत्नी ने भी लड़की को धमकाया, जबरन किया गर्भपात
उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा, "उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। 17 वर्षीय लड़की ने अक्टूबर 2020 में अपने पिता को खो दिया था। बाद में लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के घर रहने भेज दिया गया। लड़की ने एफआईआर में कहा है कि अधिकारी ने नवंबर-दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 तक उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई, तो महिला ने उसे धमकी दी और चुप रहने को कहा।''
सागर सिंह कलसी ने कहा, 'पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि वह गर्भवती हो गई थी तो उसका गर्भपात भी कराया गया था। जिसके बाद से वह तनाव में है। घटना के बाद उसे पैनिक अटैक भी आया। इलाज के दौरान ये सारी बातें सामने आई हैं।''
पीड़िता ने कहा कि जबरन गर्भपात कराने में अधिकारी और उसकी पत्नी दोनों शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि हम लोग इस बात की जांच कर रहे हैं कि गर्भपात की गोली सकी पत्नी ने दी थी या नहीं। इसके लिए हमने मेडिकल टेस्ट भी कराए हैं।












Click it and Unblock the Notifications