अगले दो महीनों में दिल्ली में मिलेगा 5 से 10 रुपए में पेटभर खाना
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी दिल्लीवासियों के लिए सस्ते खाने की सौगात लेकर आयी है। पार्टी दिल्ली में लोगों को 5 से 10 रुपए में पेटभर खाना देने के लिए आम आदमी कैंटीन की घोषणा की है। इस योजना के तहत पूरी दिल्ली में कैंटीन की स्थापना की जाएगी जहां सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर का खाना और रात को भी खाना दिया जाएगा। इस योजना का ऐलान आप नेता आशीष खेतान ने प्रेस कांफ्रेंस में किया।

शुरुआती चरण में दस से पंद्रह जगहों पर इस कैंटीन को शुरु किया जाएगा। इस कैंटीन की स्थापना पर दस से बारह लाख रुपए का खर्च आयेगा। वहीं इस योजना के बारे में आशीष खेतान का कहना है उन्होंने खुद कई राज्यों का दौरा करके इस योजना की शुरुआत करने की घोषणा की है।
खेतान ने इस बात का भी दावा किया कि इस कैंटीन में उच्च गुणवत्ता का खाना दिया जाएगा और सफाई का विशेष खयाल किया जाएगा।
योजना का ऐलान आप नेता आशीष खेतान ने प्रेस कांफ्रेंस में किया
ये कैंटीन मुख्य रूप से स्कूलों, ऑफिसों और अस्पतालों के बाहर शुरु किया जाएगा। खेतान ने बताया कि एक कैंटीन में 5 हजार लोगों को खाना खिलाया जा सकेगा और अगले दो महीनो के भीतर यह कैंटीन शुरु हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications