डेंगू, चिकनगुनिया से लड़ने को तैयार दिल्ली, सरकारी अस्पतालों में 500 बेड आरक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इस साल डेंगू-मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों का संक्रमण पिछले साल की तुलना में कम है, यहां तक की डॉक्टरों ने भी कहा है कि इस बार पिछले साल के मुकाबले डेंगू व चिकनगुनिया के मामले आधे से भी कम है।

अस्पतालों में 500 बेड आरक्षित किए गए हैं।
फिलहाल सरकार का दावा है कि वो पूरी तरह से इन रोगों से लड़ने के लिए तैयार है, 35 सरकारी अस्पतालों में इन रोगों से लड़ने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्द्ध हैं, अस्पतालों में 500 बेड आरक्षित किए गए हैं।

सभी इंतजाम पूरे हैं
सभी अस्पतालों में जांच किट व दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जरूरत पड़ने पर बेड बढ़ाए भी जा सकते हैं। सरकार ने लोगों से ना घबराने की अपील की है।

रखें इन बातों का ख्याल
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, मच्छरों के काटने से हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौतें हो जाती हैं इसलिए मच्छर जनित रोगों के प्रति इर इंसान को पता होना चाहिए क्योंकि उसका एक डंक आपके लिए काफी परेशानी भरा हो सकता है। इसलिए आप अपने आस-पास साफ-सफाई रखें, गंदे पानी को स्टोर ना होने दें, कूलर का पानी रोज बदलिए, शाम के वक्त खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखिए, बरसात के दिनों में बाहर खाने से बचें और जब भी घर से बार निकलें, पूरी आस्तीन वाले कपड़ें पहनकर निकलें।











Click it and Unblock the Notifications