खुफिया अधिकारी बताकर सेना भवन में घुसने की कोशिश कर रहे 4 लोग गिरफ्तार, महिला भी शामिल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अति सुरक्षित माने जाने वाले सेना भवन में 4 लोगों ने भेष बदलकर कर घुसने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को इन लोगों ने सेना भवन में घुसने की कोशिश की, हालांकि उनकी कोशिश नाकाम रही। सेना के अधिकारियों ने महिला समेत चार लोगों को पकड़ दिया।

एएनआई के मुताबिक चारों ने खुद को खुफिया अधिकारी बताकर सेना भवन में घुसने की कोशिश की। चारों में से एक ने तो सेना की वर्दी भी पहन रखी थी। वहीं उनके साथ एक महिला भी शामिल थी। सेना के अधिकारियों ने अमित, हरजिंदर कौर, सोनी और संदीप को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। चारों किस मकसद से सेना भवन में घुसने की कोशिश कर रहे थे, उनका इराजा क्या था इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications