#Sheila Dikshit: कपूरथला की शीला कपूर ने कैसे तय किया दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित तक का सफर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित का शनिवार को 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिन से बीमार थी। आज 3 बजकर15 मिनट उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और दोपहर 3:55 बजे उनका निधन हो गया। दिल्ली को विकास का चेहरा दिखाने वाली शीला दीक्षित का सियासी सफर बेहद की रोचक रहा है। शीला दीक्षित सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है। वह तीन बार लगातार विधानसभा चुनाव जीती और दिल्ली की सत्ता पर 15 साल तक राज किया।

पंजाबी परिवार में पैदा हुईं थी शीला दीक्षित

पंजाबी परिवार में पैदा हुईं थी शीला दीक्षित

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वह पंजाब के एक कपूर परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से उन्होंने इतिहास में एमए की डिग्री हासिल की। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान शीला की मुलाकात विनोद दीक्षित से हुई जो उस समय कांग्रेस के बड़े नेता उमाशंकर दीक्षित के इकलौते बेटे थे। यहीं वे दोनों एक दूसरे के करीब आए।

 शीला को कांग्रेस में लाने का श्रेय विनोद दीक्षित को ही जाता है

शीला को कांग्रेस में लाने का श्रेय विनोद दीक्षित को ही जाता है

इसके बाद शीला दीक्षित ने विनोद दीक्षित के साथ शादी कर ली। विनोद दीक्षित एक आईएएस अफसर थे। अस्सी के दशक में परिवार के साथ एक रेल यात्रा के दौरान शीला दीक्षित के पति विनोद कुमार दीक्षित की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शीला को कांग्रेस में लाने का श्रेय विनोद दीक्षित को ही जाता है। शीला ने बखूबी बच्चों को भी संभाला और ससुर की राजनीतिक विरासत को भी। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। 1969 में जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया तो उनका साथ देने वालों में उमाशंकर दीक्षित शामिल थे। जब इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई तो उमाशंकर दीक्षित उनकी वफादारी का इनाम मिला और वह 1974 में देश के गृहमंत्री बनाए गए।

यूपी के कन्नौज से पहुंची थीं पहली बार संसद

यूपी के कन्नौज से पहुंची थीं पहली बार संसद

1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद चली कांग्रेस लहर में शीला दीक्षित भी यूपी के ब्राह्मण बहुल कन्नौज से लोकसभा पहुंच गईं। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बने तो वह उनकी मंत्रीमंडल का हिस्सा बनीं। लेकिन पांच साल के अंदर ही कुछ तो बोफोर्स की हवा और कुछ 84 सिख दंगों का असर, कांग्रेस का पूरे देश से पत्ता साफ हो गया। शीला दीक्षित चुनाव हार गईं। पति की मौत हो चुकी थी और 1991 में ससुर का भी देहांत हो गया। शीला दीक्षित पूरी तरह दिल्ली में बस गईं और सामाजिक कामों में लग गईं।

दिल्ली में कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता थीं शीला

दिल्ली में कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता थीं शीला

1991 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई और नरसिम्हा राव पीएम बने, लेकिन इस बार कांग्रेस के अंदर गांधी परिवार को करिबियों को जगह नहीं मिली। लेकिन इसके बाद कांग्रेस का पतन शुरु हो गया। जब 1998 में सोनिया ने पार्टी की कमान संभाली तो उनकी एक बार फिर से पार्टी में सक्रिय तौर पर वापसी की। 1998 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने शीला को पूर्वी दिल्ली से मैदान में उतारा लेकिन बीजेपी के लालबिहारी तिवारी ने उन्हें हरा दिया। इसी साल विधानसभा चुनाव भी हुए। उस समय दिल्ली की सीएम सुषमा स्वराज थीं। बीजेपी इस चुनाव में हार गई और कांग्रेस ने दिल्ली की गद्दी शीला दीक्षित के हवाले कर दी। शीला दीक्षित गोल मार्केट से विधायक चुनी गईं। इसके बाद वे लगातार तीन बार यानी 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+