Flood Safety Tips: बाढ़ के दौरान हो जाएं संतर्क, बीमारियों से बचने के लिए जरूर करें ये उपाय
Prevention of flood diseases: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्य भारी बरसात के बाद बाढ़ का कहर क्षेल रही हैं। बाढ़ के दौरान और खासकर बाढ़ खत्म होने को बाद कई बीमारियों के कारण महामारी फैलने का खतरा होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही के कारण जान तक जाने का जोखिम होता हैं।

बाढ़ से कौन-कौन से रोग होते हैं
बाढ़ के बाद कॉलरा, टायफाइड, दस्तल उल्टी, डाइरिया, पेट में इन्फेक्शन, बुखार जैसी बीमारियां होने का खतरा सबसे अधिक होता है। वही जगह-जगह पानी जगह-जगह एकत्र होने से मच्छरों और कॉकरोच और कीड़े मकोड़ों की संख्या बढ़ जाती है। ये ही कारण है दिल्ली समेत अन्य राज्यों के लोंगो को बाढ़ के हालात में स्वयं को बचाने के साथ इसके कारण होने वाली बीमारियों से भी सतर्क रहना होगा।
बरसात और बाढ़ में किस वजह से होती हैं बीमारियां
भारी बरसात के कारण आपके क्षेत्र में जलभराव या बाढ़ के हालात ना भी हो तभी भी आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए। इसकी वजह है कि बाढ़ की वजह से आपके घर में आने वाला पीने वाला पानी भी प्रदूषित हो जाता है। इस दौरान सभी बीमारियां पानी की वजह से ही होती हैं। गेस्ट्रोलॉजी एक्सपर्ट डॉक्टर लव कक्कड़ के अनुसार बरसात और बाढ़ के दौरान पीने वाला पानी साफ-सुथरा हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विशेषज्ञ के अनुसार बीमारियों से बचने के लिए करें ये उपाय
- बरसात के सीजन में सबसे सुरक्षित पानी उबला हुआ पानी होता है, पानी को उबालकर ठंडा करके पीना चाहिए।
- खाना को पकाने में भी उबले हुए पानी का इस्तेमाल करें।
- बरसात के मौसम में शरीर का मेटाबॉलिजम धीमी गति से काम करता है।
- ऐसे में कच्चा खाना बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
- मछली और सी फूड का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
- ताजा ही खाना खाएं, रात का रखा हुआ या बासी खाना बिल्कुल ना खाएं।
- होटल और स्ट्रीट फूड के बजाय घर में बना ताजा खाना खाएं।
- आइसक्रीम, जूस और खट्टी चीजों से परहेज करें, इससे गला खराब होने का खतरा होता है।
- ताजे फल और सब्जियां खाएं लेकिन बरसात के सीजन में पानी वाले फल का सेवन कम करें।
- साग यानी हरी पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया होते हैं, इसलिए इस समय ना खाएं तो बेहतर होगा।
- सभी सब्जियों और फलों को साफ पानी से धोकर ही प्रयोग करें।
- स्किल संबंधी समस्याओं से बचने के लिए साफ सुथरे कपड़े पहने, नम कपड़े पहनने से स्किन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications