Delhi Fire: पूर्व राष्ट्रपति के बेटी ने कहा-दिल्ली में हुए अग्निकांड के लिए केजरीवाल जिम्मेदार
नई दिल्ली। राजधानी में हुए भयंकर अग्निकांड पर देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मूखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने गहरा दुख जताया है लेकिन इस हादसे का सारा दोष उन्होंने दिल्ली सरकार और एमसीडी पर मढ़ दिया है, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कहा कि आखिर इस तरीके से अवैध फैक्ट्री चल कैसे सकती है, इसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार और एमसीडी की है, दोनों राजनीति कर रहे हैं लेकिन बिना एनओसी के इस तरीके के अवैध फैक्ट्री चलने की जिम्मेदारी उन्हीं की है, उन्हीं को इस हादसे के बारे में जवाब देना होगा।
Recommended Video

'दिल्ली में हुए अग्निकांड के लिए केजरीवाल जिम्मेदार'
आपको बता दें कि राजधानी के रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान इलाके में बेकरी में लगी भीषण आग की घटना में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बीजेपी ने भी पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया, हालांकि, इस दौरान घटना से आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी भी की तो वहीं, बीजेपी ने भी पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
घटना सुबह 5 बजे की है
इस भयावह घटना पर गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गहरा दुख प्रकट किया है, अमित शाह ने अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मद करने के निर्देश दिए हैं, आपको बता दें कि घटना सुबह 5 बजे की है, कहा जा रहा है कि मंडी में एक तीन मंजिला बेकरी है, बेकरी की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी, जिसके बाद आग ने पूरी इमारत को ही अपनी चपेट में ले लिया है और देखते ही देखते ही इसने भीषण रूप धारण कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications