दिल्ली: पीरागढ़ी में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायरब्रिगेड की 35 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है। इस दौरान खबर आ रही है कि फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश में कुछ दमकलकर्मी घायल हुए हैं। अभी भी कई लोगों के फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके भी हो रहे हैं।

delhi: fire broke out in factory in peeragarhi, Rescue operations underway

जानकारी के मुताबिक, राहत व बचाव कार्य के दौरान फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद इमारत धराशायी हो गई, आशंका जताई जा रही है कि इसमें कई लोग फंसे हो सकते हैं, साथ ही कुछ दमकलकर्मियों के भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव कार्य के दौरान कुछ दमकलकर्मी घायल हुए हैं। दमकल की 35 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह 4:30 बजे करीब आग लगी थी। बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।

पीरागढ़ी के पास का उद्योग नगर इलाका इंडस्ट्रियल एरिया है और वहां बड़ी संख्या में फैक्ट्री हैं। दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि पीरागढ़ी के उद्योग नगर की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थी। इस दौरान इमारत में ब्लास्ट हुआ और उसका एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इसमें फायरकर्मियों समेत कई लोग फंस गए हैं।

एडीशनल डीसीपी (आउटर) राजेंद्र सागर ने बताया कि इस हादसे में 13 दमकलकर्मियों समेत 14 लोग घायल हैं। बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिर चुका है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, उन्होंने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+