दिल्ली के नांगलोई के पास पीवीसी कचरे में लगी आग, 13 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

दिल्ली के नांगलोई के पास पीवीसी कचरे में लगी आग, 13 दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

नई दिल्ली, 27 अगस्त: दिल्ली के कमरुद्दीन नगर में नांगलोई के पास पीवीसी कचरे में शुक्रवार रात आग लग गई। अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना नांगलोई के कमरुद्दीन नगर में रात करीब 11:50 बजे पीवीसी कचरे में लगी थी। दमकल विभाग ने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और घंटों बाद आग पर काबू पाया गया।

DELHI FIRE

दमकल विभाग ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग के मंडल अधिकारी अशोक जायसवाल ने कहा, लगभग 11:50 बजे, हमें एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि एक खुले पीवीसी कचरे वाले क्षेत्र में आग लग गई है। दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अशोक जायसवाल ने कहा, आग पर काबू पा लिया गया है। आगे नहीं फैलेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य आग को रिहायशी इलाकों में नहीं फैलने देना है। अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+