दिल्ली: हरिनगर में जूते की फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौजूद
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग की घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा सका है। शुक्रवार को दिल्ली के मायापुरी फेज 2 के हरिनगर में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादेसे की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखी जा सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना स्थान पर बचाव दल और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं, आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। आग लगने की मुख्य वजहों का पता अभी नहीं चल सका है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आग मायापुरी फेज 2 के हरिनगर में एक जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगी। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें पिछले महीने 24 दिसंबर को दिल्ली के ही नरेला इलाके में एक जूता फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई थी। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लगी। इस घटना में 43 लोगों की मौत हो गई। मंडी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications