दिल्ली: कश्मीरी गेट के पास शेल्टर होम में आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम एक शेल्टर होम में आग लग गई। कश्मीरी गेट के पास स्थित शेल्टर होम में आग की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। आग से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
Recommended Video

दमकल विभाग की ओर से बताया गया है कि उन्हें कश्मीरी गेट रैन बसेरा में आग और पथराव की सूचना मिली थ। जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं शेल्टर होम में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।
आग लगने के बाद कश्मीरी गेट एरिया में इस शेल्टर होम के आसपास धुएं का गुबार ही गुबार चारों और फैल गया। शेल्टर होम से आग की लपटें दूर तक निकलती देखी जा सकती थीं। बताया गया है कि शेल्टर होम में कई लोग रह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications