दिल्ली: शास्त्री भवन में अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार दोपहर शास्त्री भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हादसे में जानमाल के किसी तरह के नुकसान की अभी जानकारी नहीं है।

शास्त्री भवन की इमारत में आग दोपहर करीब 3 बजे लगी थी। दो घंटे में करीब पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के ऑफिसर आर मीना ने बताया है कि आग बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर जमा कबाड़ में लगी थी, इस कूड़े में कूलर और इलेक्ट्रिक वायर पड़े हुए थे, जो तेजी से आग पकड़ गए। हालांकि आग लगी कैसे, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
शास्त्री भवन में भारत सरकार के, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सांस्कृति मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालयों का कार्यालय है। ऐसे में शास्त्री भवन में आग की सूचना पर हड़कंप मच गया।
लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications