दिल्ली: अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालत में मौत, हाथ पर मिला इंजेक्शन का निशान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। 28 साल की महिला डॉक्टर का शव रविवार सुबह महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कमरे में पाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, शव के नजदीक फ्लोर पर एक सिरिंज भी पाया गया है। महिला डॉक्टर की पहचान आस्था मुंजाल के रूप में की गई है जो न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में काम करती थीं।

delhi: female doctor found dead in hospital under mysterious circumstances

अस्पताल प्रशासन ने सुबह 6 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल, शुरुआती जांच में पाया गया है कि महिला डॉक्टर के बांए हाथ पर इंजेक्शन के निशान हैं जबकि मृत डॉक्टर का मोबाइल और बैग भी वहीं से बरामद किया गया है। आस्था मुंजाल की शादी करीब एक साल पहले डॉक्टर उदय ढींगरा से हुई थी जो गुरु तेग बहादुर अस्पताल में डॉक्टर हैं।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, डॉक्टर मुंजाल को 12.15 बजे तक काम करते देखा गया था जिसके बाद वह 12.18 बजे डॉक्टर के केबिन में चली गईं। सुबह 4.30 बजे किसी ने केबिन का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से बंद था। बाद में अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई और सुबह 5.15 बजे गार्ड्स ने दरवाजा तोड़कर देखा तो डॉक्टर मृत पड़ी थी। शव बरामद होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई और बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

रिपोर्ट आने के बाद ही महिला डॉक्टर की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। क्षेत्रीय एसडीएम भी इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। उधर, परिजनों ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए मेडिकल बोर्ड गठन की मांग की है। जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के अनुसार डॉक्टर मुंजाल अपने परिवार के साथ पूसा रोड स्थित मकान में रहती थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+