Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आप विधायक और मंत्री 22 में से 19 मामलों में फास्ट ट्रैक अदालत से बरी

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायकों को की फास्ट ट्रैक अदालत से राहत मिली है। आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और सांसदों के खिलाफ सुनवाई कर रही अदालत ने सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दायर 22 में 19 मामलों में इन नेताओं को बरी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर साढ़े पांच महीने पहले आप नेताओं से जुड़े केसों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालत बनाई गई थी।

Delhi fast track courts acquit AAP MLAs in 19 of 22 cases

मार्च में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) अरविंद कुमार ने मामले की सुनवाई शुरू की थी। 31 जुलाई तक के रिकॉर्ड में दो मामले पार्टी के विधायकों पर आरोप साबित हुए हैं। आप विधायक देविंदर सहरावत और सहीराम दोषी पर आरोप साबित हुए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जिन नेताओं को राहत मिली है, उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। पार्टी के और भी मंत्रियों और विधायकों को अदालत से राहत मिली है।

कोर्ट के रिकॉर्ड के मुताबिक, दिल्ली की अलग-अलग पार्टियों के नेताओं के खिलाफ छह जिला अदालतों में चल रहे 144 मामले एसीएमएम विशाल को भेजे गए थे। आप नेताओं के अलावा और भी कई मामलों का निपटारा एसीएमएम विशाल की अदालत ने किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+