आबकारी घोटाला: 40 जगहों पर ईडी की छापेमारी, CBI ने लिया बीजेपी के स्टिंग का संज्ञान

नई दिल्ली, 16 सितंबर: आबकारी घोटाले में गुरुवार को बीजेपी ने एक स्टिंग वीडियो जारी किया था, जिसमें आरोपी करोड़ों की लेन-देन की बात कर रहा। इस वीडियो के बाद शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के कई शहरों में 40 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी के मुताबिक हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और चेन्नई में तलाशी अभियान जारी है। इन छापेमारी में अभी तक क्या बरामद हुआ, ये पता नहीं चल पाया। इससे पहले 6 सितंबर को ईडी ने शराब नीति मामले में दिल्ली समेत कई अन्य शहरों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Recommended Video

    Delhi Liquor Policy Scam: ED का बड़ा छापा, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर रेड | वनइंडिया हिंदी *News
    ed

    वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने भी बीजेपी के स्टिंग का संज्ञान लिया है, जिसे गुरुवार को पार्टी ने जारी किया था। इस स्टिंग वीडियो में आरोपी अमित अरोड़ा ने दावा किया कि AAP सरकार ने छोटे खिलाड़ियों को अपनी नई नीति से बाहर रखा, ताकि शराब कारोबार में सिर्फ कुछ लोगों का ही एकाधिकार रह सके। इसके अलावा उसने बताया कि कैसे दिल्ली सरकार की मदद से उन लोगों ने करोड़ों का खेल किया। अमित अरोड़ा के सात मिनट लंबे वीडियो की अब सीबीआई जांच कर रही है, ताकि शराब नीति घोटाले के बारे में नए तथ्यों का पता लगाया जा सके।

    सूत्रों के मुताबिक अमित अरोड़ा मनीष सिसोदिया का करीबी है। उससे सीबीआई पूछताछ कर चुकी है, साथ ही उसकी कंपनी Buddy रिटेल प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी भी हुई थी। अगर ये वीडियो सही निकला तो अरोड़ा के साथ सिसोदिया भी फंस सकते हैं।

    सिसोदिया ने कही थी ये बात
    बीजेपी के स्टिंग पर सिसोदिया ने कहा था कि बीजेपी को चाहिए ये स्टिंग सीबीआई को दे दे और उससे चार दिन के अंदर जांच करने को कहे। सोमवार तक इस स्टिंग की जांच पूरी हो जाए। अगर ये सच निकले तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाए, वर्ना मोदी सरकार देश से माफी मांगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी और पीएम मोदी का दफ्तर कई राज्यों में सरकारें गिराने की साजिश रच रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+