MLC Kavitha से ED की पूछताछ, केसीआर बोले- बीजेपी को जो करना करे, हम पीछे नहीं हटेंगे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता प्रवर्तन निदेशालय ऑफिस पहुंची।

MLC Kavitha ED: दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी कर रहे हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद अब तेलंगाना की MLC और सीएम केसीआर की बेटी के कविता से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। शनिवार को कविता से करीब 9 घंटे तक सवाल पूछे गए। रात करीब 8 बजे कविता ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 11-12 बजे के बीच ईडी दफ्तर पहुंचीं भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी के कविता से दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। पूछताछ के बाद बीआरएस एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी कविता रात करीब 8 बजे ईडी कार्यालय से बाहर निकलीं।
बीआरएस नेता ने हाल में बयान देते हुए कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ईडी का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि तेलंगाना में पिछले दरवाजे से उसको प्रवेश नहीं मिल सका।
Recommended Video
तेलंगाना के CM ने ईडी की जांच पर क्या कहा?
ईडी के समन पर बीआरएस प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा, 'बीजेपी को जो करना है करने दीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे।' दिल्ली के तेलंगाना भवन में एक बंद कमरे में बैठक को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा कि बीजेपी तेलंगाना में और विपक्षी पार्टी के नेताओं के लिए भी छापे, तलाशी, ईडी/आईटी समन के जरिए परेशानी पैदा करने की कोशिश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications