CBI Raids Live: बीजेपी का आरोप- केजरीवाल ने शराब माफियाओं के 144 करोड़ माफ किए
CBI ने डिप्टी CM सिसोदिया और अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया
नई दिल्ली, 21 अगस्त: दिल्ली सरकार के खिलाफ सीबीआई नई एक्साइज पॉलिसी में शराब की दुकानों के टेंडर में गड़बड़ी करने के मामले की जांच कर रही है। जिसके तहत शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर रेड करने पहुंची थी। जिसके बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया, दिल्ली एक्साइज कमिश्नर अरावा गोपी कृष्णना समेत कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस मामले रविवार को सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। हालांकि छापेमारी के एक दिन बाद मनीष सिसोदिया ने शनिवार को दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होगी, जिस पर उन्होंने आरोप लगाया कि आप सुप्रीमो को डराने के लिए ये तरीका अपनाया जा रहा है।
पढ़िए इस खबर से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने शराब माफियाओं के 144 करोड़ माफ कर दिए। साथ ही उनका हजारों करोड़ का कमीशन बढ़ा दिया। बीजेपी के मुताबिक शराब माफिया की कमीशन ढाई से बढ़कर 12 फीसदी हो गई और आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। आज भारत की जनता कह रही है- 'आप' नहीं 'पाप' है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है।
आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि ये आबकारी नहीं, पापकारी नीति है। जिन्होंने इस नीति के तहत आपराधिक साजिश की, भ्रष्टाचार किया, दिल्ली को ठगा, दिल्ली के परिवारों को उजाड़ा, दिल्ली के युवाओं को नशे में धकेला। ऐसे लोगों को लुकआउट नोटिस ही मिलता है, ग्रीटिंग कार्ड नहीं दिया जाता मनीष सिसोदिया जी।
बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले के 'किंगपिन' हैं। आबकारी नीति घोटाले की जड़ें भ्रष्ट केजरीवाल के दरवाजे तक जाती हैं, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और कोई भ्रष्ट व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कोरोना प्रभावित लोगों की मदद का समय था, तो दिल्ली के सीएम नई आबकारी नीति पर हस्ताक्षर करके भ्रष्टाचार में लिप्त थे।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?
लुक आउट नोटिस पर मनीष सिसोदिया ने कहा- ये क्या नौटंकी है मोदी जी
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?''
मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर किया जारी
सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने कहा है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) CBI जैसी एजेंसियों को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है। एक ही मकसद है कि केजरीवाल को खत्म करो। ये कोई इत्तेफाक नहीं है कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश अमेरिका के सबसे बड़े अखबार ने पहले पन्ने पर मनीष सिसोदिया जी की फोटो छापती है और केजरीवाल शासन मॉडल, शिक्षा क्रांति के बारे में लिखा जाता है और अगले ही दिन CBI मनीष सिसोदिया जी के घर पहुंच जाती है।
मैं आज एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर रहा हूं। जो लोग इस मिशन से जुड़ना चाहते हैं, जो लोग भारत को दुनिया का नंबर एक देश और भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनना देखना चाहते हैं वे इस मिशन में शामिल हों: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है... पिछले 7 साल में मनीष सिसोदिया पर कितने छापे पड़े मगर कुछ नहीं मिला। अड़चने आएंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा। हम सबको देश को आगे ले जाना है:दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications