Excise Policy Case: बीआरएस नेता के. कविता की बढ़ी मुश्किलें, 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामला में BRS नेता के. कविता की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सीबीआई ने बीआरएस नेता को 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया।
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 12 अप्रैल को तीन दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया गया था, जो 15 अप्रैल को खत्म हुई। जहां राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल, सीबीआई ने आज कस्टडी पूरी होने के बाद कोर्ट से के.कविता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी, जिस पर कोर्ट ने उन्हें 9 दिन की ही हिरासत में 23 अप्रैल तक भेजा है।
भाजपा पर साधा निशाना
कोर्ट से बाहर आने के बाद मीडिया से BRS नेता के. कविता ने कहा, "यह CBI की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है। भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से CBI वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई नई बात नहीं है।"
तिहाड़ जेल में बंद कविता
बता दें कि सीबीआई से पहले कविता को ईडी ने कथित शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के दौरान वो तिहाड़ में बंद थीं।
मालूम हो कि ईडी ने शराब पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 मार्च को के. कविता को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। उन पर साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य होने का आरोप है। बता दें कि साउथ ग्रुप पर आरोप है कि इसने शराब लाइसेंस के लिए दिल्ली की AAP को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है।












Click it and Unblock the Notifications