राखी बंधाने जा रहे 28 साल के इंजीनियर का चाइनीज मांझे से गला कटा, अस्पताल में तोड़ा दम

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरुवार को 28 साल के एक इंजीनियर की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई। 28 साल के मानव शर्मा राखी बंधाने के लिए अपनी बहन के यहां जा रहे थे। स्कूटर पर सवार मानव का गला मांझे से कटा तो लहूलुहान होकर वो सड़क पर गिर गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

राखी बंधाने हरिनगर जा रहे थे मानव

राखी बंधाने हरिनगर जा रहे थे मानव

पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर 28 साल के मानव शर्मा अपनी बहनों से राखी बंधाने हरिनगर जा रहे थे। जब वह पश्चिम विहार फ्लाईओवर से गुजर रहे थे, एक पतंग का चीनी मांझा शर्मा की गर्दन से लिपट गया और उनका गला बुरी तरह से कट गया। बहुत ज्यादा खून बह जाने के चलते उनकी मौत हो गई।

दो बहनों के अकेले भाई थे

दो बहनों के अकेले भाई थे

मानव शर्मा बुद्ध विहार के निवासी थे। वो पेशे से सिविल इंजिनियर थे। मानव के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वो परिवार के इकलौता सहारा थे। मानव की मौत के बाद दोनों बहनें सदमे में हैं। इस मामले में पुलिस ने 304 A के तहत केस दर्ज किया है।

मांझे से दिल्ली में लगातार हादसे

मांझे से दिल्ली में लगातार हादसे

पुलिस ने बताया है कि गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक मांझे से दुर्घटना के एक दर्जन से ज्यादा मामले सामने आए। मांझे से घायल आठ लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आउटर डिस्ट्रीक्ट पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+