प्रियंका गांधी का मोदी पर पलटवार- पीएम बताएं रोजगार का घटना संयोग या प्रयोग

Recommended Video

    Delhi Election 2020: Election Campaign में उतरीं Priyanka Gandhi, सुनिए क्या बोलीं |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव प्रचार में उतरीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी पहली रैली में प्रधानमंत्री मोदी को जमकर निशाने पर लिया। मंगलवार को संगम विहार में कांग्रेस रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि रोजगार घट रहे हैं, युवा परेशान हैं लेकिन इस पर नरेंद्र मोदी चुप हैं। प्रियंका ने कहा, रिपोर्ट्स कहती हैं कि देश में सिर्फ सात सेक्टरों में 3.5 करोड़ लोगों की नौकरियां गई हैं लेकिन प्रधानमंत्री इस बारे में बिल्कुल चुप हैं। क्या पीएम बता सकते हैं कि रोजगार का घटना संयोग है या कोई प्रयोग।

    प्रियंका का मोदी पर पलटवार- पीएम बताएं रोजगार का घटना संयोग या प्रयोग

    दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चुनावी रैली में कहा था कि शाहीन बाग में हो रहा प्रदर्शन संयोग नहीं बल्कि एक प्रयोग है। मोदी ने इशारे में कहा था कि शाहीन बाग में 50 दिन से चल रहे प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हैं। इसी पर प्रियंका ने अब जवाब दिया है।

    संगम विहार की रैली में प्रियंका गांधी के निशाने पर नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल रहे। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली में आकर शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करते हैं लेकिन अपने प्रदेश की हालत नहीं देखते हैं।

    अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकाल में इमारतों पर रंगाई पुताई कराकर कहते हैं कि यह काम हमने किया। दिल्ली में स्कूल शीला दीक्षित के कार्यकाल में बने, मेट्रो उनके कार्यकाल में बनी लेकिन आज उसका श्रेय आम आदमी पार्टी लेने की कोशिश कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार में करोड़ों रूपए लगाते हैं। ये लोग सिर्फ पब्लिसिटी करने में ही महारत रखते हैं ना कि काम करने में।

    प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मंगलवार से चुनाव मैदान में उतर गए हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। मंगलवार को राहुल गांधी ने जंगपुरा और संगम विहार में रैली की। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी और चुनाव के नतीजे जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने की कोशिश में लगे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+