Delhi Elections 2025: BJP की पहली लिस्ट की बड़ी बातें, AAP-कांग्रेस से आए नेताओं पर खेला दांव, पढ़ें पूरा गणित
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में बीजेपी ने आदर्श नगर, बादली, रिठाला, राजौरी गार्डन, नांगलोई, करोल बाग, मंगोलपुरी समेत कुछ 29 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया है। इनमें से कई ऐसी सीटें हैं, जो इस बार फिर हॉट सीट बन गई हैं। नई दिल्ली इन्हीं में से एक सीट है, जहां मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मौका दिया है।
किसे कहां से मिला मौका?
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली कैंडिडेट्स लिस्ट में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का नाम शामिल हैं, जिन्हें नई दिल्ली सीट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से मुकाबला करने का मौका मिला है। जबकि जंगपुरा से सरदार तरविंदर सिंह, मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय, आरके पुरम सीट से अनिल शर्मा, महरौली से गजेंद्र यादव, छतरपुर से करतार सिंह तंवर, अंबेडकर नगर से खुशीराम चुनार को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

कालका जी सीट पर कड़ा मुकाबला
कालकाजी से रमेश बिधूड़ी, बदरपुर में नारायण दत्त शर्मा, पटपड़गंज से रवींद्र सिंह नेगी, विश्वास नगर से ओम प्रकाश वर्मा, कृष्णा नगर से अनिल गोयल, गांधीनगर से अरविंदर सिंह लवली, सीमापुरी से कुमारी रिंकू, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन और घोंडा से अजय महावर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना को आम आदम पार्टी टिकट दिया है।
नई दिल्ली सीट पर पूर्व CM के बेटे और एक पूर्व सीएम मैदान में
राष्ट्रीय राजधानी की विधानसभा सीट नई दिल्ली हॉट सीट बन गई है। यहां दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बेटे और एक पूर्व सीएम खुद मैदान में है। बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को मौका दिया है। जबकि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल खुद मैदान में हैं। बता दें कि हाल ही में सत्तारूढ़ पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर नई दिल्ली में महिलाओं को 1100 रुपये बांटने का आरोप लगाया था। इसके अलावा AAP ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ ईडी में शिकायत भी दर्ज करा चुकी है। हालांकि वर्मा ने आम आदमी पार्टी के दावों को खारिज कर दिया है।
यमुना की सफाई, प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दे प्राथमिकता पर: प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से टिकट मिलने के बाद प्रवेश वर्मा ने पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उनका नाम चुनाव के लिए आगे किया, उसे वैसे शत प्रतिशत कायम रखेंगे। प्रवेश वर्मा ने टिकट मिलने पर अपने पहले रिएक्शन में पूर्व सीएम केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं, मुझे उम्मीद है कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। जब दिल्ली कोविड से जूझ रही थी, जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, तब अरविंद केजरीवाल जी 'हर बोतल पर मुफ्त बोतल' बांट रहे थे। बीजेपी दिल्ली के सभी कार्यों को समय से पूरा करेगी।"
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में यमुना की सफाई, प्रदूषण नियंत्रण भाजपा की प्राथमिकता हैं, जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो ये सारे कार्य पूरे हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications