कपिल मिश्रा को बीजेपी का टिकट मिलते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #करावलनगरकाभगोड़ा
्र
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस सूची में 57 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। बीते चुनाव में आप से जीते और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से भाजपा ने टिकट दिया है। कपिल मिश्रा का टिकट होने के बाद ट्विटर पर करावलनगर का भगोड़ा हैशटैग चल रहा है। देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह के फोटो और मीम उनको लेकर चल रहे हैं।

2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी में थे। वो करावलनगर सीट से चुनाव लड़े और जीते थे। कपिल मिश्रा भाजपा पर उस वक्त काफी हमलावर रहते थे। उन्हें केजरावील ने मंत्री भी बनाया था। हालांकि करीब दो साल बाद ही उनके केजरीवाल और आप से संबध बिगड़ गए। उनको मंत्री पद से हटा दिया गया और पार्टी से भी निकाल दिया गया। इसके बाद वो भाजपा में चले गए। इस बार उनके करावलनगर से ना लड़कर मॉडल टाउन सीट पर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर उनसे सवाल हो रहे हैं।


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार (14 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। आप की ओर से सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications