दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 57 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बीते चुनाव में आप से जीते और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा को मॉडल टाउन सीट से भाजपा ने टिकट दिया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने पटपड़गंज सीट पर भाजपा ने रवि नेगी को टिकट दिया है। रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है।

किसको कहां से टिकट

किसको कहां से टिकट

नरेला विधानसभा सीट से नीलदमन खत्री, तिमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, रिठाला से मनीष चौधरी, बवाना से रविंद्र कुमार इंद्राज, बादली से विजय भगत, किराड़ी से अनिल झा, चांदनी चौक से सुमन गुप्ता, ग्रेटर कैलाश से शिखा राय, विश्वास नगर से ओपी शर्मा, शकूरबस्ती से एससी वत्स, वजीरपुर से महेंद्र नागपाल, जनकपुरी से आशीष सूद, शालीमारबाग से रेखा गुप्ता, मंगोलपुरी से करम सिंह कर्मा, वजीरपुर से डा महेंद्र नागपाल, सदर बाजार से जयप्रकाश गुप्ता, मटियामहल से रविंद्र गुप्ता, त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता, मादीपुर से कैशाल सांपला, नजफगढ़ से अजित खड़खड़ी, मटियाला से राजेश गहलोत, मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह मोंटी, जंगपुरा से आई एस बख्शी, राजेंद्र नगर आर पी सिंह, पालम से विजय पंडित को टिकट मिला है।

8 फरवरी को होगा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार (14 जनवरी) से शुरू हो चुकी है।नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी है। आप की ओर से सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहींं किया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों पर एक चरण में आठ फरवरी को मतदान होगा। नतीजे 11 फरवरी को आएंगे।

भाजपा के सामने आप और कांग्रेस

भाजपा के सामने आप और कांग्रेस

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों पर 2015 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा को इस चुनाव में 3 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल सकी थी। 2015 में आप ने 54.3 फीसदी वोट शेयर हासिल किए थे। बीजेपी 32.3 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर रही थी। कांग्रेस का वोट शेयर 9.7 फीसदी रहा था। इस चुनाव में भी मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इनके अलावा लोजपा, जदयू जैसे कई दूसरे दल भी चुनाव मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+