Delhi election results: स्वरा भास्कर बोलीं- दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया तुमसे

Delhi election results:

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने खुशी जाहिर की है। स्वरा ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली मेरी जान, फिर से प्यार हो गया तुमसे। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। आप को 70 में से 62 सीटों पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। वहीं भाजपा महज सात सीटों पर सिमटी है।

aap victory, आप की जीत पर स्वरा भास्कर, Delhi election results 2020, swara bhaskar, Delhi chunav parinam 2020, Delhi Chunav Result 2020, Delhi Vidhan Sabha Election Result 2020, Delhi election result 2020 in Hindi, Delhi Assembly Election Results 2020, Delhi Election Result, Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 Results, election result 2020, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, BJP, delhi, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली चुनाव परिणाम, दिल्ली चुनाव परिणाम 2020, दिल्ली विधानसभा, स्वरा भास्कर, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल, भाजपा

स्वरा भास्कर इससे पहले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं। वो लगातार भाजपा और दक्षिण पंथी ताकतों के खिलाफ बोलती रही हैं। स्वरा दिल्ली की ही रहने वाली हैं और 8 फरवरी को वोट डालने भी पहुंची थीं। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने अपना कर्तव्‍य निभा दिया। क्‍या आपने अभी तक निभाया? स्‍वरा ने लिखा आपको एक साल देने में मदद करने के लिए एक और उंगुली फोटो।

स्वरा भास्कर

जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। आप कार्यालय पर कार्यकर्ता खूब डांस कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद कहा है कि ये जीत काम की जीत है। लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी पर वोट डाले हैं। ऐसे में वो लगातार इस पर काम करते रहेंगे।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों पर स्पष्ट बढ़त बना चुकी है। आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।

दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। इस चुनाव में भी नतीजे बहुत अलग नहीं दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+