दिल्ली में जीत के बाद मनोज तिवारी के गाने 'रिंकिया के पापा' पर आप कार्यकर्ताओं का डांस, वीडियो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के बीच जश्न का माहौल है। आप कार्यालय पर कार्यकर्ता खूब डांस कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के गानों पर डांस करते आप कार्यकर्ताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें आप कार्यकर्ता भाजपा नेता मनोज तिवारी के गाने पर डांस कर रहे हैं। वीडियो को सुमित कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है।
Recommended Video

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। दिल्ली में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। आम आदमी पार्टी 60 सीटों पर करीब-करीब स्पष्ट बढ़त बना चुकी है। ऐसे में साफ है कि आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के सीएम बनेंगे।
दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 62.59 फीसदी मतदान हुआ था। जिसके नतीजे आज आ रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 विधानसभा सीट हासिल की थीं। भाजपा ने तीन सीटें हासिल की थीं। जबकि कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं आई थी। इस चुनाव में भी नतीजे बहुत अलग नहीं दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications