अरविंद केजरीवाल की रैली में फिर फेंके गए अंडे

नई दिल्ली। एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कुछ लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। गुरूवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के रणहोला के चंचल पार्क में रैली कर रहे थे कि अचानक से रैली को सुनने आये कुछ लोगों ने पीछे से अंडे फेंकने शुरू कर दिये और जिस माइक पर केजरीवाल बोल रहे थे उसके तार को पीछे से बंद कर दिया और पावर सप्लाई भी बंद कर दी गयी ताकि केजरीवाल की आवाज लोगों को सुनायी ना दे।

हालांकि भीड़ से जो अंडे केजरीवाल की ओर से फेंक जा रहे थे उसमें से एक भी केजरीवाल को लगे नहीं और ना ही आप पार्टी का नेता या जनसभा में कोई चोटिल हुआ। इस घटना के बाद केजरीवाल ने सारा ठिकरा कांग्रेस और भाजपा पर ही फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत बताती है कि वो कितना गिर सकते हैं बेहतर होता कि वो इस तरह की ओछी हरकतों की जगह जनता के बारे में सोचा करते।

अरविंद केजरीवाल की रैली में फेंके गए अंडे

गौरतलब है यह पहली बार नहीं है जब केजरीवाल पर सार्वजनिक रुप से अंडा फेंका गया है । इससे पहले भी अपनी रैली के दौरान उन्हें दो बार थप्पड़ पड़ चुके हैं। अब तक उन पर काली स्याही, मोबिल ऑयल, अंडे, टमाटर और चप्पलें भी फेंकी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+