'8 तारीख को हिंदुस्तान-पाकिस्तान का मुकाबला होगा' कहने वाले कपिल मिश्रा कितने वोटों से हारे

कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अभी तक के नतीजों में आम आदमी पार्टी दिल्ली की 62 सीटों पर जीत दर्ज करती हुई नजर आ रही है। वहीं 8 सीटें भाजपा के खाते में जाते दिख रही हैं। 2015 के चुनाव की तरह कांग्रेस को इस बार भी किसी सीट पर जीत नहीं मिली है। यह चुनाव इसलिए भी काफी अहम था क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर काफी विवादित बयान दिए गए। भाजपा नेता और मॉडल टाउन सीट से पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। कपिल मिश्रा चुनाव हार गए हैं।

11237 वोटों से हारे कपिल मिश्रा

11237 वोटों से हारे कपिल मिश्रा

मंगलवार को घोषित हुए चुनाव नतीजों में कपिल मिश्रा को दिल्ली की मॉडल टाउन सीट पर 11237 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी की जीत मिली है। अखिलेश पति त्रिपाठी को 52594 और कपिल मिश्रा को 41357 वोट मिले। हालांकि शुरुआती चरण में कपिल मिश्रा आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में वो पिछड़ गए। आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने 48 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगी दी थी।

Recommended Video

    Delhi Election Results 2020: BJP ने स्वीकारी हार, मुख्‍यालय में दिखा सन्‍नाटा | वनइंडिया हिंदी
    एग्जिट पोल में मिल गया था जीत का इशारा

    एग्जिट पोल में मिल गया था जीत का इशारा

    गौरतलब है कि मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया था। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल का जादू चलता हुआ नजर आ रहा है। एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 49 से 63 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को दिल्ली में 5 से 19 सीटों पर जीत मिलती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस को महज 0 से 4 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह बाकी एग्जिट पोल ने भी अरविंद केजरीवाल के पक्ष में ही दिल्ली की जनता का रुझान बताया।

    शाहीन बाग पर दिए गए विवादित बयान

    शाहीन बाग पर दिए गए विवादित बयान

    दिल्ली चुनाव में इस बार शाहीन बाग का मुद्दा भी गरमाया हुआ था। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में लोग पिछले करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान शाहीन बाग को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विवादित बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं के प्रचार करने पर बैन लगाया था। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा को 2015 में महज तीन सीटें ही मिल पाईं थी, जबकि कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+