PM Modi: दशहरे के मौके पर देशवासियों के लिए PM मोदी के 10 संकल्प, राम मंदिर और चंद्रयान का भी जिक्र
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दशहरे के मौके पर दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 स्थित रामलीला मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने वह रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। द्वारका ग्राउंड पहुंचने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। उसके बाद रामलीला का मंचन देखने के बाद वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विजयादशमी के मौके पर देशवासियों को 10 संकल्प भी दिलाए।
द्वारका के रामलीला ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र किया। इसी के साथ भगवान राम के विचारों के साथ शस्त्र पूजन से लेकर चंद्रयान की सफलता के बारे में काफी कुछ कहा।

देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, "मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है। ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है। हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं। ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है।"
'भगवान श्री राम आने ही वाले हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि, "राम मंदिर में भगवान राम के विराजमान होने में बस कुछ ही महीने बचे हुए हैं भगवान श्री राम आने ही वाले हैं। राम के आने के उत्सव की शुरुआत तो विजयादशमी से ही शुरू हो गई थी।"
शस्त्र पूजा के बारे में कही ये बात
इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।
पीएम मोदी के दिलाएं 10 संकल्प
- पानी बचाएं।
- डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहित करें।
- गांव-कस्बों में स्वच्छता को बढ़ावा दें।
- वोकल फॉर लोकल, भारत में बने उत्पादों का उपयोग करें।
- यह गुणवत्तापूर्ण कार्य, गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का समय है- खराब गुणवत्ता वाले उत्पाद न बनाएं।
- हम पहले देशभर में घूमेंगे, उसके बाद दुनिया में घूमेंगे।
- किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया।
- सुपर फूड - बाजरा को हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे। इससे हमारे किसानों को बढ़ावा मिलेगा।
- योग, खेल, फिटनेस को प्राथमिकता दें।
- हम कम से कम एक गरीब परिवार का समर्थन करेंगे।
पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ''हमें इस बात का ध्यान रखना है कि आज रावण का दहन सिर्फ एक पुतले का दहन नहीं होना चाहिए। ये हर उस विकृति का दहन होना चाहिए, जिससे समाज का आपसी सौहार्द बिगड़ता है। यह उन ताकतों का दहन है, जो भारत को जातिवाद और क्षेत्रवाद के नाम पर बांटने की कोशिश करती हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी हम चांद पर पहुंच गए, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं, नया संसद भवन बन गया है, महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है। इस समय पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी को देख रही है।












Click it and Unblock the Notifications