दिल्ली: सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर डॉक्टर की हत्या
नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली के सेंट स्टिफन हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई। डॉक्टर की हत्या सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर की गई। पुलिस को शक है कि डॉक्टर के किसी सहयोगी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।

साश्वत पांडे एक रेडियोलॉजी इंटर्न के रूप में सेंट स्टिफन हॉस्पिटल में थे काम कर रहे थे। बुधवार सुबह एक्स-रे डिपार्टमेंट में डॉक्टर की बॉडी मिली।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि सर्जिकल ब्लेड से डॉक्टर का गला चीर कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हॉस्पिटल के ही किसी सहयोगी डॉक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस इस हत्या की तह तक पंहुचने के लिए जांच में जुट गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications