संयुक्त परिवार से अलग रहने के लिए डीडीए के फ्लैट, ख़बर फैलते ही वेबसाइट क्रैश
नई दिल्ली। जहां कहीं भी लोक-लुभावन योजना की शुरुआत होती है उसे लेकर सम्बंधित साइट ही ठप पड़ जाती है। बीते दिनों एयरइंडिया के 100 रुपए में बुकिंग के दावे पर भी ऐसा ही हाल हुआ था और अब डीडीए साइट इसका शिकार बनी है।

दिल्ली विकास प्राधिकराण की हाउसिंग स्कीम 2014 के तहत मिलने वाले फ्लैटों के लिए आज से फॉर्म की बिक्री शुरू हो गई है। सुबह साढ़े 9 बजे स्कीम लॉन्च होते ही डीडीए साइट dda.org.in क्रैश कर गई।
हाउसिंग स्कीम के तहत कुल 25034 फ्लैट मिलेंगे। स्कीम को लेकर जानकारी हासिल करने के लिए मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों की भारी संख्या को देखते हुए डीडीए भी उत्साहित है।
योजना के तहत फॉर्म की कीमत 200 रुपये है और यह 13 बैंकों में उपलब्ध हैं। ऑनलाइन भी आवेदन कर योजना का लाभ उठाया जा सकता है। विस्तृत जानकारी डीडीए के वेबसाइट पर उपलब्ध है। योजना के लिए ड्रॉ 29 अक्टूबर को निकाले जाने की संभावना है।
यदि आप भी सम्बंधित योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो जानें शर्तें और नियम-
- आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल
- आवेदक के पास पैन कार्ड अनिवार्य
- एक शख्स एक ही आवेदन फॉर्म कर सकता है जमा
- अगर व्यक्ति के पास दिल्ली में अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी है तो वो इस स्कीम का हिस्सा नहीं
- अगर किसी को लकी ड्रॉ के जरिए फ्लैट मिल जाता है वो पांच साल तक उस फ्लैट को नहीं बेचेगा












Click it and Unblock the Notifications