'आपके खाते में रुपए जमा किए गए...', कहीं मोबाइल पर आपको भी तो नहीं मिला ये मैसेज, हो जाएं अलर्ट

अगली बार अगर आपके मोबाइल पर भी ऐसा कोई मैसेज आए कि आपके खाते में रुपए जमा किए गए हैं तो खुश होने के बजाए जरा दो मिनट रुककर अपने अकाउंट में बैंलेस जरूर चेक करिएगा, कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी ने आपके साथ फ्रॉड किया हो।

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में साइबर क्राइम का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यहां एक सुनार को इस चक्कर में करीब 3 लाख रुपए का चूना लग गया।

Delhi Crime Alert Avoid These Things To Aware From Bank Cyber Fake SMS Fraud News in Hindi

मामला, दिल्ली के चांदनी चौक इलाके का है, जहां नवल किशोर खंडेलवाल सोने-चांदी की ज्वैलरी का बिजनेस करते हैं। पिछले हफ्ते नवल किशोर खंडेलवाल किसी काम से अयोध्या गए तो उनकी दुकान पर एक शख्स का फोन आया और उनके बेटे से उसने 15 ग्राम सोने की चेन का सौदा तय कर लिया। शख्स ने कहा कि वो अभी शहर से बाहर है और दुकान पर नहीं आ सकता, इसलिए वो उसे बैंक डिटेल दे दें, ताकि वो ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर सके। खंडेलवाल के बेटे ने उन्हें इस सौदे की जानकारी दी और शख्स को अपने पिता की बैंक डिटेल भेज दी।

दो दिन के भीतर 45 ग्राम सोने की डील

कुछ देर बाद ही नवल किशोर खंडेलवाल के मोबाइल पर उनके खाते में 93,400 रुपए जमा होने का मैसेज आया और उन्होंने वो स्क्रीन शॉट अपने बेटे को भेज दिया। इसके बाद शख्स के बताए हुए पते पर 15 ग्राम सोने की चेन डिलीवर कर दी गई। अगले दिन फिर इसी शख्स ने फोन किया और कहा कि उसे एक 30 ग्राम सोने की चेन और चाहिए। खंडेलवाल के मोबाइल फिर से मैसेज आया कि उनके खाते में 1,95,400 रुपए जमा कर दिए गए हैं। और, फिर से सोने की चेन को बताए गए पते पर डिलीवर कर दिया गया।

'बैलेंस चेक किया तो खिसक गई पैरों तले जमीन'

दो दिन के भीतर 45 ग्राम सोने की डील करने के बाद खंडेलवाल ने जब अपने मोबाइल पर बैंक के ऐप में स्टेटमेंट चेक की तो उन्हें पता चला कि उनके खाते में तो कोई रकम ही जमा नहीं हुई है। नवल किशोर खंडेलवाल का माथा ठनक गया और उन्होंने फिर से अपने मोबाइल में वो मैसेज चेक किए। ठीक से देखने पर पता चला कि उन मैसेज का फॉरमेट तो वही था, जो बैंक के मैसेज का होता है, लेकिन ये मैसेज बैंक से नहीं थे। खंडेलवाल ने बताया कि काम के चक्कर में उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया कि मैसेज को एक बार ठीक से देख लें। उन्होंने इस बारे में बैंक में भी बात की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इसमें उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। खंडेलवाल ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+