Delhi Covid Positivity रेट में उछाल से सहमा, 26 फीसद पहुंची कोरोना संक्रमण दर, 500 से अधिक नए मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से फैलने लगे हैं। 24 घंटे में 500 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। दिल्ली की कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 26 फीसद हो चुकी है। जानिए नए कोरोना अपडेट्स

Delhi Covid Positivity: दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में उछाल दर्ज किया गया है। कोविड-19 पॉजिटिविटी रेट 26 फीसद तक पहुंच गई है। 24 घंटे के भीतर 500 से अधिक नए कोरोना केस रिपोर्ट किए गए।
कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी रेट एक दिन पहले के 15.64% से बढ़कर 26 प्रतिशत हो गई है। 509 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। बीमारी तेजी से फैलने की आशंका है।
बता दें कि सकारात्मकता दर को इस बात के संकेतक के रूप में लिया जाता है कि समुदाय के माध्यम से बीमारी कितनी तेजी से फैल रही है। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications