पी चिदंबरम को एक और झटका, सरेंडर करने वाले आवेदन को कोर्ट ने किया खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सरेंडर करने वाले आवेदन को खारिज कर दिया है। पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय को आत्मसमर्पण करने के लिए एक आवेदन दिया था। बता दें कि पी चिदंबरम फिलहाल न्यायिक हिरासत में और तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में अदालत से पी चिदंबरम का आवेदन खारिज हो जाने उनके लिए तगड़ा झटका है।

Delhi Court dismisses Congress leader P Chidambarams surrender application

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि वित्त मंत्री ने 2007 में आईएनएक्स मीडिया के को फाउंडर पीटर मुखर्जी और उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी की मदद की थी, जिससे कि उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को इसका लाभ मिल सके। सूत्रों की मानें तो पी चिदंबरम का सामना आईएनएक्स मीडिया मामले में पांच आरोपियों और गवाहों के साथ कराया गया। हालांकि उनका सामना डी सुब्बाराव से नहीं कराया गया जोकि तत्कालीन एफआईपीबी के मुखिया था, जिनकी अगुवाई आईएनएक्स मीडिया के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था।

बता दें कि पी चिदंबरम पिछले दो हफ्ते तक सीबीआई की कस्टडी में थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली कोर्ट के आदेश के चलते तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। पी चिदंबरम नो कोर्ट में कहा कि वह ईडी की रिमांड में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें- आजम खान पर बकरी-भैंस चोरी से लेकर पायल-कुंडल लूटने तक कुल कितने और क्या-क्या हैं मामले, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+