दिल्ली: दुकान पर बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला, दंपति घायल
नई दिल्ली। राजधानी के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार को एक दंपति पर कुछ बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया है। जिसके बाद दंपति घायल हो गया। घटना सुबह के समय की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों से इनका किसी बात पर झगड़ा हो गया था। पीड़ितों को काफी चोट आई है, जिसके बाद इन्हें राजेंद्र नगर इलाके के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों फिलहाल खतरे से बाहर हैं। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) समीर शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि दंपति पर हमला किया गया था। लेकिन घटना की पूरी जानकारी और इसके पीछे का कारण जानने की अभी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपति का इन आरोपियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़ा किस बात पर हुआ इसका अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि ये छोटा सा झगड़ा बाद में हाथापाई में बदल गया और दंपति पर बदमाशों ने कथित तौर पर चाकुओं से हमला कर दिया।
एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाई थी, जिसके बाद दंपति को अस्पताल ले जाया गया। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications