दिल्ली में बेकाबू होता कोरोना, संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार, 2000 से ज्यादा मौतें
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। यहां कोरोना के आंकड़े और आंकड़ों के रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 3000 से अधिक मामले देखने को मिले हैं। साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या राजधानी में 50 हजार के पार पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि देश में अनलॉक 1 की शुरुआत होने के बाद से दिल्ली में कोरोना का विस्फोट हुआ है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों ने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को आए 3137 नए मामलों के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 53116 पहुंच गया है। इनमें से शुक्रवार को 1828 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर भी गए। दिल्ली में अभी तक 23569 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली में 66 नई मौत दर्ज होने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 2035 हो गया है। यह चिंताजनक बात है।सरकार लगातार इसे रोकने का प्रयास कर रही है।
दिल्ली में 27512 एक्टिव केस
दिल्ली में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 27 हजार से अधिक हो गए हैं। ये महाराष्ट्र के बाद देश में सबसे अधिक हैं। शुक्रवार को कुल 27512 सक्रिय मरीज हो गए, इनमें से 5883 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। बता दें कि राजधानी में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी काफी बेहतर है। यहां पिछले 24 घंटे में कुल 1828 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है। वहीं अबतक कुल 23,569 लोगों को इलाज कर ठीक किया जा चुका है।
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना से पीड़ित कुल मरीजों में से 139 मरीज कोविड मेडिकल केयर सेंटर में भर्ती हैं और 1143 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक 10490 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में रखे गए हैं। दिल्ली में तेजी से बढ़ते मामलों के कारण हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में हॉट स्पॉट की संख्या बढ़कर 243 हो गई है। दिल्ली में अभी तक 334376 टेस्ट हो चुके हैं। राजधानी में 24 घंटे में 13074 जांच हुईं।












Click it and Unblock the Notifications