दिल्‍ली में कोरोना का शुरू हुआ तांडव, 1 हजार से अधिक मामले सामने आए, दो की गई जान 4.64 फीसदी Positivity Rate

दिल्‍ली में कोरोना का शुरू हुआ तांडव, 1 हजार से अधिक मामले सामने आए, दो की गई जान 4.64 फीसदी Positivity Rate

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना महामारी (corona pandemic) ने एक बार फिर तांडव मचाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली ने एक दिन में 1,042 ताजा कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि संक्रमण के कारण दो लोगों की मौत हो गई। आपको जानकर ताज्जुब होगा ये कोरोना पॉजिटिव केस 10 फरवरी (1,104) के बाद से सबसे अधिक है, जिसमें पॉजटिव दर 4.64 प्रतिशत है।

covid

कोरोना से बचाव के लिए मुंह पर लगाए जाने वाले मास्‍क जिसे हाल ही में हटा दिया गया था उसे कोविड के मामलों में इजाफा होने के बाद फिर से अवश्‍यक कर दिया है। बिना मास्क के अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, निजी कारों में यात्रा करने वालों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।

बच्चों के संक्रमित होने की खबरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार स्कूलों पर विशेष ध्यान दे रही है. छात्रों और कर्मचारियों को थर्मल स्कैनिंग के बिना स्कूलों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, दिल्ली सरकार ने आज स्कूलों के लिए जारी किए गए COVID-19 दिशानिर्देशों में ये बात कही।

शहर के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली ने सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18-59 आयु वर्ग के लाभार्थियों को मुफ्त COVID-19 एहतियाती खुराक उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। दिल्ली ने सभी कोविड संक्रमित लोगों के नमूनों की जीनोम अनुक्रमण भी शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई नया संस्करण, जैसे कि एक्सई, भारत में फैल गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+