Delhi: 'इस्लाम अपना लो, सरकारी नौकरी मिलेगी', रैन बसेरे के लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहा युवक गिरफ्तार

दिल्ली में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। हालांकि उसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो सरकारी नौकरी का वादा कर लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन करवाता था। उसने लोगों को पैसे का भी लालच दिया। हालांकि कुछ लोगों ने पुलिस के पास शिकायत की और उसकी सारी पोल खुल गई।

आरोपी की पहचान मोहम्मद कलीम (28) के रूप में हुई है। उसने दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के तुर्कमान गेट में बने रैन बसेरे के केयरटेकर संदीप सागर पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया। वो लगातार उसे पैसे की लालच दे रहा था। साथ ही उसे सरकारी नौकरी दिलवाने की भी बात कही।

delhi conversion case

पुलिस के मुताबिक आरोपी हिंदू धर्म के बारे में गलत बातें करता और फिर लोगों को यूट्यूब पर धार्मिक वीडियो दिखाकर हिंदू धर्म का बहिष्कार करने को कहता। जिस पर 9 जून को उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए और 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया। अब उसकी गिरफ्तारी हुई है।

मामले में डीसीपी सेंट्रल संजय कुमार सैन ने कहा कि आरोपी बाराबंकी का रहने वाला है। उसने कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया है। उसके मोबाइल की जांच में संदिग्ध कंटेंट मिला। उसके खिलाफ कुल तीन लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। फिलहाल उनकी टीम मामले की जांच कर रही।

संजीव का नाम किया अब्बास?
वहीं मामले में दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि रैन बसेरे के केयरटेकर संदीप सागर ने उनको बताया कि आरोपी ने रैन बसेरे के निवासी संजीव कुमार का धर्म परिवर्तन किया। साथ ही उसका नाम बदलकर अब्बास रख दिया।

धमकी भी देता था
आरोपी जाकिर नाइक से प्रभावित था। लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए वो उन्हें जाकिर नाइक के वीडियो दिखाता। वहां पर उसने कुछ लोगों को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस्लाम धर्म नहीं अपनाया तो वो उनका हाल कन्हैया लाल जैसा करेगा। जिनकी पिछले साल उदयपुर में हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+