कांग्रेस की कमान जल्‍द संभाल सकते हैं राहुल गांधी, पार्टी यूनिट ने पास किया प्रस्‍ताव

नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्‍यक्ष बनाने की सुगबुगाहट अब जमीन पर आती दिख रही है। ताजा खबर के मुताबिक, कांग्रेस की दिल्‍ली यूनिट ने आम राय से प्रस्‍ताव पारित कर राहुल गांधी को पार्टी अध्‍यक्ष बनाने की अपील की है। इस प्रस्‍ताव की अहमियत और ज्‍यादा इसलिए भी हो जाती है, क्‍योंकि जिस वक्‍त यह रेजॉल्‍यूशन पास किया गया, उस वक्‍त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे।

 Delhi Congress passes resolution urging Rahul Gandhi to take party president post

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चुने गए 280 सदस्‍यों की शनिवार को मीटिंग हुई। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के डेलिगेट के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी बैठक में शिरकत की। मीटिंग में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अजय माकन भी मौजूद थे।

सचिन पायलट पहले ही कर चुके हैं भविष्‍यवाणी

हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्‍यू में सचिन पायलट ने कहा था, 'कांग्रेस में संगठन के चुनाव चल रहे हैं। दिवाली के बाद जल्द ही नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। यह चुनाव लंबे अर्से से पाइपलाइन में है।' उन्‍होंने कहा कि पार्टी में यह भावना आम हो गई है कि 'वक्त आ गया है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+