दिल्ली कांग्रेस के ‘गायब’ नेता लवली प्रकट हुए

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) एक अरसे तक राजनीतिक गलियारों से दूर रहने के बाद दिल्ली कांग्रेस के कद्वार नेता अरविंदर सिंह लवली ने फिर से दफ्तर आना शुरू कर दिया है। अब फिर से कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लेते हुए नजर आएंगे।

कहने वाले कह रहे हैं कि उनसे प्रदेश की राजनीति में एक्टिव होने के लिए खुद राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने कहा था। इसके बाद लवली एक्टिव होने लगे हैं।

कमान माकन को

आपको याद होगा कि पिछला दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस के हारने के बाद अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंप दी गई थी। उसके बाद से ही लवली गायब थे। वे पार्टी की किसी मीटिंग, धरने या प्रदर्शन में भाग नहीं लेते थे।

आते दफ्तर

सूत्रों ने बताया कि गांधी नगर से पूर्व एमएलए लवली ने प्रदेश कांग्रेस के दीन दयाल उपाध्याय स्थित दफ्तर में आना चालू कर दिया है। लवली शीला दीक्षित सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री भी रहे। वे गांधी नगर विधान सभा सीट से कई बार विधायक रहे। जानकार कह रहे हैं कि लवली के फिर से एक्टिव होने से दिल्ली कांग्रेस को लाभ ही होगा। उनका तगड़ा जनाधार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+