दिल्ली महिला आयोग ने एमसीडी स्कूलों का किया निरीक्षण, हालात देख हो गए हैरान, खुले में शौच जाने को मजबूर छात्रा
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले के बाद महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने चार स्कूलों में सुरक्षा की स्थिति की जांच शुरू की।
नई दिल्ली, 23 मई: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले के बाद महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने चार स्कूलों में सुरक्षा की स्थिति की जांच शुरू की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आयोग की एक टीम में शामिल डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल समेत अन्य ने एमसीडी के चार स्कूलों का सर्वेक्षण किया।

भाई मंदीप नागपाल निगम विद्यालय, निगम प्रतिभा सह शिक्षा विद्यालय, पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय, दक्षिण दिल्ली नगर निगम प्राथमिक सह बाल बालिका विद्यालय के 20 से 21 मई के बीच हालात देखकर आयोग हैरान है।
स्कूलों की बेहद दयनीय स्थिति
स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं इन एमसीडी स्कूलों में निराशाजनक परिस्थितियों को देखकर स्तब्ध हूं। ये स्कूल डरावने जैसा है, जहां छात्र और शिक्षक बेहद असुरक्षित हैं। एमसीडी स्कूल में लड़कियां खुले में शौच करने को मजबूर है। इसके बाद आयोग ने इन सभी स्कूलों में सुरक्षा गार्डों की कमी, जर्जर और असुरक्षित भवनों और सीसीटीवी कैमरों की कमी, मध्याह्न भोजन की कमी, शौचालयों की कमी, शिक्षकों की कमी और पीने के पानी की कमी सहित कई ज्वलंत मुद्दों की ओर इशारा किया है।
कार्रवाई की मांग की
इस मामले में एमसीडी कमिश्नर को नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने स्कूलों की दयनीय स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ स्थिति में तत्काल सुधार और कार्रवाई की भी मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications