स्कूली बच्चों से भरी वैन टेंपो से टकराई, 18 बच्चे घायल, एक की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में स्कूली बच्चों से भरी वैन की टक्कर हो जाने से 18 बच्चे घायल हो गए हैं, जबकि एक सात साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। स्कूली वैन और टेंपों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाने से 18 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायल बच्चों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा दिल्ली के कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे जिसकी वजह से वैन ने नियंत्रण खो दिया और दूध के टैंकर से टकरा गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूली वैन अवैध कट से रोड पर यू टर्न लेने की कोशिश कर रही थी। उसी वक्त सामने से आ रहे दूध के टैंकर से वैन टकरा गई और पलट गई। हादसे में 4 बच्चों की हालत नाजुक है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications