दिल्ली में कड़ाके की ठंड, सात साल का रिकॉर्ड टूटा, घने कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घने कोहरे और कड़कड़ाती ठंड से हुई है, ऊपर से चल रही शीत लहर ने सर्दी में और इजाफा कर दिया है, आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है, पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी में गुरूवार रात न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट के कारण बीते सात साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुवार को दिल्ली का तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गलन बढ़ गई है।

 22 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

22 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दो दिन पहले दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने 22 दिसंबर तक के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।

बर्फबारी ने बढ़ाई गलन

बर्फबारी ने बढ़ाई गलन

पहाड़ी राज्यों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिसके कारण इस वक्त पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में हैं, उधर सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा भी शुरू हो गया है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ा है, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं। आने वाले दिनों में भी सर्दी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।

लेह में तापमान शून्य से भी नीचे

लेह में तापमान शून्य से भी नीचे

वैसे देश के कई राज्यों में भी अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जम्मू- कश्मीर से लेकर उत्तरी भारत के कई राज्य समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सर्दी का असर दिखाई पड़ रहा है, लेह में तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है तो वहीं सीकर के फतेहपुर शेखावटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका

कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में आज भी कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी होगा। वहीं भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब और राजस्थान में शीतलहर चलेगी, इसके अलावा उत्तर गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ और हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के निचले क्षेत्रों में भी ठंड काफी ज्यादा होगी। एमपी, यूपी और बिहार में भी सर्दी का सितम अब ठंडी हवाओं के जरिए जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+